नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नारायणपुर चौक पर गुरुवार की रात्रि विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन जांच अभियान के तहत भवानीपुर पुलिस ने बीएसएफ जवान की मदद से विधुत विभाग खगड़िया साईन बोर्ड लगी खगड़ियॉ से वेस्ट बंगाल जा रही सफेद रंग की स्कार्पियो बी आर 10 पी बी 4360 पे सवार खगड़ियॉ जिले के जयप्रकाश नगर निवासी शुभेच्छु ऑनंद, मालगोदाम निवासी प्रतिक कुमार, महुआ निवासी राहुल कुमार व खगड़ियॉ के बादल कुमार को हिरासत में लिया गया है जो कि नशे में है.

वाहन जॉच के दौरान स्कार्पियो से चार लाख पंन्द्रह हजार रुपए समेत आधा बोतल शराब बरामद की गई है. हिरासत में लिए चारों लोगों को भवानीपुर पुलिस ने पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच कराया गया. जॉच के दौरान पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा शुभेंदु व बादल कुमार को नशे में होने की पुष्टि की गई है.

आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सहायक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल खगरिया का साइन बोर्ड लगा था. साइन बोर्ड के बारे में जांच पड़ताल किया जा रहा है. मामले को भी खगड़ियॉ पुलिस की मदद से आगे का जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *