रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय में बीएसटी पद पर कार्यरत ज्योति कुमार की संदेहास्पद मौत के मामले में पत्नी ज्योति कुमारी ने नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर पति की हत्या कर दिए जाने की आशंका व्यक्त की है और पुलिस से मामले में सम्यक जांच कर सच सामने लाकर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. ज्योति कुमारी का कहना है कि 31 अगस्त की रात वे एक रात्रिभोज में शरीक होकर घर आए. करीब 9:00 बजे ज्योति कुमार के पिता ने उनसे एक खाना खाने के लिए पूछा तो ज्योति कुमार ने कहा कि वह खाना खा चुका है.

इसके बाद वे अपने कमरे में सो गए. सुबह जगने पर सब को पता चला कि उनकी मृत्यु हो गई. इस आशय की जानकारी मृतक के भाई दिव्यांशु कुमार में गोपालपुर थाना प्रभारी को दी थी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द भी कर दिया था. ज्योति ने कहा की घटना के वक्त वह अपने मायके में थी.

ज्योति कुमारी ने कहा है कि उसे अंदेशा है कि उसके पति के खाने में जहर मिलाकर उनके सहकर्मी द्वारा उनकी हत्या कर दी गई है. पति की मौत के डेढ़ माह से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस मामले में सच सामने नहीं ला पाई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गया है जिसमें हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बेसरा की अब तक जांच नहीं हो पायी है. स्थानीय पुलिस मामले को टाल रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *