नामांकन पत्र रद्द होने के बाद वैशाली जिला के हाजीपुर ग्राम बलुआ कौवारी निवासी अमृतेश कुमार सिंह ने गोपालपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार के अभद्र व्यवहार किया और उन्हें देख लेने की धमकी दी। इसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने नवगछिया थाने में अमृतेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि नामांकन प्रक्रिया के बाद 17 अक्टूबर को संवीक्षा के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अमृतेश कुमार सिंह के नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आपा खो दिया और प्रेक्षक की उपस्थिति में मुझे बर्बाद कर देने, तबादला करा देने और देख लेने की धमकी दी। अमृतेश ने यह भी कहा कि उनके साथ बहुत आईएएस-आईपीएस हैं। आप तो एसडीएम हैं आपका पावर क्या है? हम बहुत कुछ कर सकते हैं।

मौके पर मौजूद प्रेक्षक से अमृतेश ने पूछा कि आप किस बैच के आईएएस हैं? अमृतेश ने कहा कि मेरे रिश्तेदार 98 बैच के आईएएस हैं अब वही आपसे बात करेंगे। एसडीओ ने आवेदन के साथ साक्ष्य के रूप में पुलिस को घटना का वीडियो फुटेज भी सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अमृतेश सिंह ने कहा कि इस तरह का आरोप निराधार है। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि आप अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर मेरा नुकसान कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu