नारायणपुर – प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में बिते दिनों मड़वा निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक का बिहपुर पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने के दौरान हत्या के विरोध में बुधवार को भ्रमरपुर दुर्गास्थान परिसर से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि यात्रा निकाला गया जिसमें युवाओं के द्वारा तीन सूत्री मांगों को रखा गया कि जिसमें हत्या की मजिस्ट्रेट जांच, आरोपी पुलिस सहकर्मियों को 30 तारीख के अंदर गिरफ्तारी हो.

मृतक के परिवार को नौकरी एवं मुआवजा, हत्यारोपी पुलिस पदाधिकारी व उनके सहकर्मियों को नौकरी से टर्मिनेट करने सहित अन्य मांगों को 30 तारीख के अंदर नहीं पुरा करने अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी.

कैंडल मार्च का प्रतिनिधित्व अभाविप नेता मनोहर झा ने किया इस दौरान युवाओं ने जोश में बिहपुर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए.मौके पर सरपंच रमण झा, विनोद मिश्र, बबरुवाहन झा, पोलो मंडल, सुजीत झा, नितिश झा, आनंद कुमार, रोहित कुमार, भानु झा, रितिक झा, राजा कुमार, अनिमेष कुमार, गौरव मिश्रा,अनुज झा, संदीप राजन सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *