बिहपुर प्रखंड के झंडापुर वार्ड नंबर-दो धानुक टोली निवासी बूचो मंडल के 23 वर्षीय पुत्र दिलखुश मंडल की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि युवक चिमनी भट्ठा में मजदूरी करता था। दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर पर ईंट लोड करने के दौरान युवक 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया।
Total Downloads: 378
घटना की सूचना परिजनों को देते हुए उसे इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां रंजू देवी, पत्नी प्रियंका देवी एवं बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

युवक को एक माह का पुत्र दिव्यांशु कुमार है। घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी शिव प्रसाद रमानी बिहपुर पीएचसी पहुंच कर पूछताछ की। इसके बाद यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये नवगछिया भेज दिया गया।

