एनएच 31 पर खरीक चौक के समीप सड़क पर खड़ी बाइक में कार सवार आर्मी जवान ने ठोकर मार दी। विरोध करने पर आर्मी जवान ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में गोली चलाते हुए नवगछिया की ओर भाग गए। आर्मी जवान थाना क्षेत्र के नयाटोला भवनपुरा निवासी सुमित कुमार के साथ इसी गांव का शातिर अपराधी गौरव यादव भी था। मामले को लेकर बाइक चालक कालूचक निवासी अभिनय कुमार ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।

पीड़ित बाइक चालक ने आवेदन में लिखा है कि मैं शुक्रवार की देर शाम भाई के साथ बाइक से बड़े पापा को लाने के लिए खरीक चौक गया था। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर उनका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आर्मी जवान ने मेरी बाइक में ठोकर मार दी। विरोध करने पर दोनों गाड़ी से उतरे और हम दोनों भाइयों के कनपटी में कट्टा सटा दिया।

 

शोर सुन आसपास लोग पहुंचे तो दोनों हवा में गोली चलाते हुए कार से नवगछिया की ओर भाग गए। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नया टोला भवनपुरा निवासी शातिर अपराधी गौरव यादव का लंबा आपराधिक रिकार्ड है। वह कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *