नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा नगर स्थित जीबी कालेज में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालेज के छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि सीमा पर तैनात सैनिक हम सभी के रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उनके सम्मान में आज हम सभी कार्यकर्ता ने एक दीप जलाया।
Total Downloads: 376
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि हम विधार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता के सम्मान में हमेशा तत्पर रहते, हम सैनिक अपनी खुशी अमन चैन त्याग कर हमारे देश की रक्षा करते हैं, उनके बदौलत हम सभी भारतीय चैन की नींद लेते हैं, उनके सम्मान में आज हम सभी अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक दीप जलाया।

वही मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया,नगर मंत्री राहुल राजपाल,नगर सह मंत्री पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, पुर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जी, रवि प्रवीण कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

