नवगछिया : ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बस ने महिला चाय दुकानदार और एक बाइक सवार को कुचल दिया जिसमें महिला चाय दुकानदार और एक बाइक मैकेनिक की मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जन भर लोग चोटिल हो गए हैं। मामला जीरो माइल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पास का है। बस में सवार चोटिल लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बस और ट्रक दोनों नवगछिया की ओर जा रहे थे तभी विक्रमशिला पुल से पहले ही बायीं तरफ से बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस ट्रक को दायीं तरफ रगड़ते हुए चाय दुकान में घुस गई।

इस घटना के दौरान महिला चाय दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के साथ खड़ा युवक जो बाइक मिस्त्री बताया जाता है वह बस के नीचे चला गया। वह काफी देर तक उसमें फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बस के नीचे से निकाला जा सका और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *