इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिचली दियारा में सोमवार की दोपहर वर्चस्व को लेकर दो अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक मारा गया। मृतक सबौर के प्रसरडीह निवासी कल्लू मिश्रा उर्फ कल्लू राय (38) पिता सदानंद मिश्रा है।
Total Downloads: 379
अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ और गोलीबारी से दियारा में दहशत का माहौल बन गया। किसान भाग खड़े हुए। अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कल्लू मिश्रा को दो गोली लगी है एक गोली उसके सीने में लगी है तो दूसरी गोली उसके पेट में नाभी के ऊपर लगी है। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में पचास से साठ चक्र गोली चली। दियारा में अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ की सूचना दियारा के किसानों ने इस्माइलपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुचीं पुलिस ने मृतक कल्लू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सबौर के प्रसरडीह निवासी कल्लू मिश्रा है। कल्लू मिश्रा इस्माइलपुर दियारा में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।
सोमवार की दोपहर बाद वर्चस्व को लेकर कल्लू एवं उनके अपराधी सहयोगियों के बीच गोलीबारी हुई थी। दूसरे पक्ष के अपराधी कौन थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के संदर्भ में सूचित कर दिया है। मृतक के परिजन अभी तक नहीं पहुंचे हैं। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

