नावगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के शुभम धर्म कांटा के पास एनएच 31 पर अज्ञात वाहन के धक्का लगने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक युवक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ बबलू 45 वर्ष पिता जलील रहमान के रूप में की गई है। जबकि घायल महिला मृतक की पत्नी शबनम खातून 40 वर्ष है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची रंगरा पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया। अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अब्दुल रहमान अपने परिवार बाल बच्चे के साथ कटिहार जिले के मुसाफिर थाना क्षेत्र के कांति नगर में रहता था।वहीं पर वह ऑटो चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने माता पिता से मिलने के लिए स्थित पैतृक घर आ रहा था।

कटिहार से दोनो पति पत्नी मोटरसाइकिल से घर के लिए चले थे। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के शुभम धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। दुर्घटना में मो अब्दुल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उनकी पत्नी शबनम खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना में अब्दुल की मौत हो जाने से परिजन गहरे सदमे में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक की मां फातिमा खातून अपने पुत्र की मौत से बेसुध है। अब्दुल को तीन पुत्र एवं तीन पुत्री है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *