बिहपुर के पास गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गीता देवी (70 ) की मौत हो गयी। गाड़ी चला रहे बैंक अधिकारी घायल हैं। बैंक अधिकारी को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम करीब पांच बजे की है।

Whatsapp group Join

परिजनों ने बताया कि जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी निकासी सुनील पांडेय सहरसा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार की शाम में मां गीता देवी के साथ कार से घर आ रहे थे। बिहपुर के पास कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गयी। दुर्घटना में गीता देवी बुरी तरह घायल हो गयी।

परिजनों ने बताया कि मां को लेकर इलाज कराने के लिए बैंक अधिकारी मायागंज पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद गीता देवी ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे भागलपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रोहित पांडेय ने बताया कि बैंक प्रबंधक खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल वहा है। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त होने की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बैंक प्रबंधक छठ को लेकर घर आ रहे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *