Wooden justice gavel and block with brass

नवगछिया | राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में वर्चुअल राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके लिए विभागों से 26 नवंबर तक मामलों की सूची मांगी गई है।

36 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

खरीक | बुधवार को पुलिस ने गोलचौक स्थित महादलित टोला में छापेमारी के दौरान आदि ऋषिदेव के घर से 36 लीटर शराब बरामद किया। वहीं तस्कर घर के पिछवाड़े से भाग गया। दरोगा सूबेदार पासवान के बयान पर आदि ऋषिदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में शराब बनाता है। इसके बाद छापेमारी की गई।

Wooden justice gavel and block with brass

मारपीट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

खरीक | पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी भैरव यादव एवं तुलसीपुर निवासी गोजो यादव उर्फ आनंद राज को गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मारपीट मामले के आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों को बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *