विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को विक्रमशिला टीओपी में भागलपुर और नवगछिया के पुलिस कप्तान की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि दोनों जिलाें के पुलिसकर्मी आपसी को-ऑर्डिनेशन से जाम पर लगाम लगाएंगे। कार्तिक पूर्णिया पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रविवार आधी रात के बाद से ही लगा दी जाएगी।

पुल के आसपास गाड़ियों को खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। अगर काेई गाड़ी खराब हुई तो इसकी सूचना तुरंत दोनों जिले को देंगे। पहले खराब गाड़ी को हटाने का प्रयास किया जाएगा। अगर हटाना संभव नहीं हुआ तो पुल काे वन-वे किया जाएगा। भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती व नवगछिया की एसपी स्वप्नाजी मेश्राम ने कहा कि दोनों जिले के पुलिसवालों का मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ है। इससे को-ऑर्डिनेशन में मदद मिलेगी। नवगछिया साइड में बाइक सवार जवानाें की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि पुल पर अोवरटेकिंग रोकने के लिए पेट्रोलिंग हो सके। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी आरके झा, नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके शर्मा, टीओपी प्रभारी विशेष कुमार, बरारी थानेदार प्रमोद साह, जीरोमाइल थानेदार राज रतन, परबत्ता थानेदार रामचंद्र यादव आदि भी मौजूद थे।

जाम के ये हैं कारण

  • सेतु की चौड़ाई कम और वाहनों के अधिक दबाव
  • गंगा स्नान या अन्य विशेष मौके पर सड़क किनारे पार्किंग
  • पुल पर गाड़ियों का ब्रेकडाउन होना
  • सड़क किनारे अवैध पार्किंग
  • पुल पर वाहनों की ओवरटेकिंग

जाम राेकने के लिए उठाए जाएंगे 6 महत्वपूर्ण कदम, होगा काफी फायदा

अवैध पार्किग व ओवरटेक पर फाइन : पुल के दोनों ओर सड़क किनारे अवैध रूप गाड़ियों को खड़ा करने पर पुलिस चालान काटेगी। पुल पर ओवरटेक करने वाले वाहनों का भी चालान काटा जाएगा।
लग्न के कारण पुलिस की 12 घंटे की हाेगी शिफ्ट : शादी-विवाह के लग्न के कारण पुल पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस कारण दोनों जिले में तैनात पुलिसवालों की ड्यूटी 8 घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे तक कर दी है।

वॉकी-टॉकी से एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे जवान : दोनों जिले में तैनात पुलिसवाले वायरसेट और वॉकी-टॉकी से एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। इसकी फ्रीक्वेंसी इस तरह सेट रहेगी ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी हो सके। अब तक टीओपी पर तैनात पुलिसवालों के वॉकी-टॉकी का चैनल नवगछिया पुलिस से नहीं जुड़ा था। अब गाड़ियाें के पुल व एप्राेच पथ पर खराब हाेने पर तुरंत जानकारी मिल जाएगी।

मोबाइल नंबर का हुआ आदान-प्रदान : जाम हटाने में तैनात किये गए पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर और नाम का दोनों जिले के अधिकारियों ने आदान-प्रदान हुअा। इसके अलावा को-ऑर्डिनेशन के लिए एक ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें जाम से संबंधित हर छोटी-बड़ी सूचनाएं, फोटो, वीडियो अपडेट किया जाए।

पुल पर बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे जवान दोनों जिले के पुलिस जवानों को विभाग से बाइक दी गई है। पुल पर जाम लगने की स्थिति में बाइक से पुलिस वाले तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। वे वन-वे में ट्रैफिक चालू करवाने के साथ इसकी निगरानी भी करेंगे। इससे जाम पर लगाम लगेगी।

पोर्टेबल माइक से पुल पर होगा प्रचार
ओवरटेकिंग रोकने के लिए पुलिसवाले पोर्टेबल माइक से प्रचार करेंगे। यह भी बताएंगे के ओवरटेकिंग करने पर चालान भी काटा जाएगा। पुल पर ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों फ्लोरोसेंट जैकेट उपलब्ध करा दिया गया है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *