दिसंबर शुरू हाेते ही शहर में पूस जैसी ठंड पड़ने लगेगी। दिन और रात में तेजी से ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम काे गहरा काेहरा हो सकता है। कंपकपी भी बढ़ेगी। हिमालय से आने वाले बर्फ के तूफान, काेसी क्षेत्र से आने वाला काेहरा और बंगाल की ओर से आने वाली नमी से ठंड में इजाफा होने के संकेत हैं।
Total Downloads: 375
इतना ही नहीं, इस बार मौसम में तब्दीली भी हुई है। पांच साल की तुलना में इस बार 15 नवंबर से ही शहर में ठंड ने दस्तक दी। अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश से शहर में नमी अधिक है। गंगा किनारे हाेने से भी शहर में शाम से रात तक नमी बढ़ रही है। इससे 10 दिसंबर से 31 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षाेभ का पड़ेगा असर

पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हाेने से हिमालय पर बर्फ के तूफान उठने शुरू हाेते हैं। इससे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड़ में बर्फबारी हाेती है। वहां हाेने वाली बर्फबारी से पश्चिमी हवा ठंड लेकर भागलपुर सहित पूरे बिहार में आने लगेगी। 10 से 15 दिनाें में इन इलाकाें से अधिक मात्रा में पश्चिमी हवा आएगी। इससे ठंड और कंपकपी बढ़ेगी।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर शहर में भी होगा। कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हाेने से अधिक नमी आएगी। काेहरा लगेगा। अभी शहर में धुंध लग रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह से काेहरा लगने के आसार हैं।
24 घंटे में तापमान में हुई मामूली बढ़त
इस बीच शहर में बीते 24 घंटे में तापमान में मामूली बढ़त आई। रविवार काे शहर का अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। शनिवार काे अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री था।
