मुख्यालय परिसर स्थित निर्माणाधीन मनरेगा भवन से सोमवार को मिली महिला की लाश की पहचान मंगलवार नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी के विशाय टोला निवासी किशोर पासवान की 40 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी उर्फ संजो देवी के रूप में हुई। मृतका की पुत्री नीलम नैना और नंदनी ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर स्टेशन रोड को दो घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।

Whatsapp group Join

बेटी बोली- रविवार की सुबह घर से निकली थी मां

बेटी नीलम कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह मां घर से निकली थी। रात तक जब नहीं लौटी तो हमने उसकी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह में रोमन नमक युवक का फोन आया था जिससे बात करते हुए मां घर से गई थी। परिजनों को आशंका है कि हत्यारों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की होगी, विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। कहा, सिंटू पासवान, रोमन अक्सर सुनीता को फोन करते थे।

इसके बाद डीएसपी मुख्यालय असरार अहमद मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को अपराधियों की गिरफ्तारी कर सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। मुआवजे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले इसके लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए एसपी के माध्यम से डीएम को भी पत्र लिखा जाएगा। तब प्रदर्शनकारी माने और शाम 6 ब

जे जाम खत्म हुआ।

 

डीएसपी ने दिया अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन, तब माने लोग

बेंगलुरु में मजदूरी करता है पति, बेटियों संग रहती थी

मृतका सुनीता देवी के पति बेंगलुरु में मजदूरी करता है। महिला अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों पति घर आया था। तीन दिन पहले ही वह बेंगलुरु गया है। पत्नी की हत्या की सूचना पर वह नवगछिया के लिए रवाना हो चुका है।
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टेशन रोड पर प्रदर्शन करते लोग।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *