आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है. इस बीच आम आदमी को एक बड़ा झटका और लगा है. घरेलू गैस के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है.हालांकि कई जगहों पर रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गयी है. पटना में एलपीजी सिलिंडर (14.20 किलो) की कीमत अब 742.50 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 692.50 रुपये थी.
Total Downloads: 375
वहीं, 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के लिए पटना में 1426 रुपये देने होंगे. यह आइओसी की मुख्य प्रबंधक (बिहार-झारखंड) वीणा कुमारी ने बुधवार को दी.

ऑयल कंपनियों ने दिसंबर के लिए गैस की नयी कीमतों का एलान कर दिया है. ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में 55 रुपये का इजाफा किया है.

