नवगछिया : बिषाय टोला निवासी संजो देवी हत्याकांड में नवगछिया की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने दावा किया है कि 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. गुरुवार को एसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी है. घटना स्थल पर एसपी ने पशु चिकित्सालय के कर्मियों और चिकित्सक से भी बात चीत की तो आस पास के लोगों और सबसे पहले शव को देखने वाले चरवाहे से भी पूछ ताछ की है. नवगछिया एसपी ने बरामदगी के वक्त शव की स्थिति की भी जानकारी पुलिस पदाधिकारियों से ली है.

नवगछिया की एसपी ने श्री मति मेश्राम ने बताया कि पुलिस इस घटना के बेहद करीब है और 24 घंटे के अंदर सबकुछ साफ होगा. इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में पुलिस ने भागलपुर के बरारी से आकाश नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. सूत्रों ने यह भी बताया कि आकाश के पास से संजो देवी का मोबाइल भी बरामद किया गया है. बात यह भी सामने आ रही है कि इस हत्याकांड में आकाश भी संलिप्त है.

घटना के बाद उस युवक ने भागने के बजाय संजो देवी के घर पर रहा. फिलहाल पुलिस युवक से पूछ ताछ कर रही है. दूसरी तरफ नवगछिया के स्टेशन रोड निवासी रोमन कुमार और सिंटू कुमार भी पुलिस के रडार पर है. हत्या का कारण अवैध संबंध या पैसे के लेनदेन के सवाल पर नवगछिया एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इन्जार है. 24 घंटे के अंदर पूरी कहानी सामने होगी. इधर गुरुवार को देर शाम मृतिका के कई परिजनों को थाने पर पूछ ताछ के लिये बुलाया गया है. दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि मृतिका के पति किशोर पासवान बेंगलुरु से रवाना हो चुके हैं और वह शुक्रवार को नवगछिया पहुंचेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *