प्रदेश के 20 जिलों के 90 अंचलों के 208 शिविरों में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने के लिए 550 और अमीनों की बहाली होगी। यह बहाली अभी कार्यरत करीब 3400 विशेष सर्वेक्षण अमीन के अतिरिक्त होगी।

पिछले साल मार्च में ही संविदा पर अमीन के 550 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन मंगाए गए थे। अमीनों के लिए सर्वे में आईटीआई या अमानत की डिग्री अनिवार्य है।

अबतक भूमि सर्वेक्षण के लिए सिविल इंजीनियरींग में डिप्लोमाधारी करीब 4950 अमीनों की बहाली की गई है, जिनमें 3360 अमीनों ने योगदान दे दिया है। ये सभी 20 जिलों के 208 शिविरों में काम कर रहे हैं। वहीं विभिन्न जिलों में कार्यरत संविदा पर बहाल पुराने 95 अमीन इन विशेष सर्वेक्षण अमीनों को प्रशिक्षित कर उनके द्वारा किए गए काम की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। तकनीकी कारणों से स्थायी अमीनों की बहाली में देर हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *