राज्य में 1500 फीट ऊंचाई पर चक्रवाती हवा सक्रिय है। इससे रविवार से बादलाें की आवाजाही हाेने से हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही बंगाल खाड़ी में बने साईक्लाेनिक प्रेशर व मन्नार खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र है। इससे शहर में 91% नमी होने से ठंड बढ़ी। दिनभर धुंध के बाद दोपहर में ठंड घटी। मौसम विभाग के अनुसार, साेमवार से उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवा चलेगी।
तापमान में गिरावट होगी। 72 घंटे में पश्चिम बंगाल व झारखंड में बारिश के आसार हैं। इससे भी ठंड बढ़ेगी। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, अगले 48 घंटे नमी रहेगी। शहर में धुंध घना हाेगा। ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक नमी ज्यादा होने से धुंध के आसार बताए हैं।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.30 की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.20 की बढ़त रही। अधिकतम तापमान 25.1 व न्यूनतम 13.80 रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 13.6 0डिग्री था।
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा की वजह से पटना सहित बिहार के 38 जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही गलन का एहसास भी होगा। धुंध के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। ऐसे में बुर्जुगों और बच्चों का खास ध्यान रखें। ठंड बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
आज भी नहीं बदलेगा मौसम, छाएगा कोहरा
बुरेवी वजह से धुंध से निजात तो मिलेगी लेकिन साथ ही तापमान भी गिरेगा। पटना में शनिवार को अधिकतम 25.6 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज की गई। रविवार को भी तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है। सुबह की शुरुआत धुंध के साथ होगी।


