खरीक | नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कोसी पार लोकमानपुर बहियार में छापामारी
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 380
के दौरान जानलेवा हमले का आरोपी इसी गांव के 22 वर्षीय युवक सुजीत कुमार को कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सुजीत पर गांव के ही एक युवक को पांच माह पहले गोली मारकर जख्मी करने का आरोप है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक लोकमानपुर बहियार में हथियार के साथ घूम रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष मकबूल अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

