भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन के जन्मदिन के मौके पर नवगछिया में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कि नवगछिया बाजार में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब पचास से अधिक मरीजों का जांच और उन्हें दवा मुहैया कराया गया

इस दौरान जिला मंत्री मुकेश राणा सहयोग कर रहे थे वहीं भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया इस मौके पर जिला मंत्री अजीत पटेल भाजयुमो के अश्विनी झा गोपालपुर मंडल महामंत्री चंदन भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, वहीं रंगरा भीमदास टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल और मिठाई का वितरण किया गया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। स्थानीय गोशाला में पार्टी नेताओं ने केक काटा और पौधे लगाकर प्रकृति संतुलन का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। वही गोमाता को भोजन कराकर गोसेवा की गई। दूसरी ओर स्थानीय कसौधन महापंचायत में भी केक काटकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। दलित बस्ती में गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता नभय कुमार चौधरी, नरेश चंद्र मिश्र, मेयर सीमा साह, भाजपा नेता प्रदीप जैन, बिनोद सिन्हा, मोंटी जोशी, नितेश सिंह व अमरपुर के पूर्व लोजपा प्रत्याशी मृणाल शेखर आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *