नवगछिया| कामाख्या पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चाेरों ने 30 हजार रुपए और मोबाइल उड़ा लिए। वाहन ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रवक्ता डिमहा निवासी बबलू मंडल का है। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार पहुंचे और पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में चोरी की घटना कैद हो गई है।

ट्रक चालक बांका के अमरपुर निवासी राजाराम ने बताया कि पंप पर ट्रक खड़ा कर काउंटर पर रसीद कटाने गया। खलासी भी उतर कर वहां आ गया। इस बीच पंप पर एक ऑटो से लाल रंग का टी-शर्ट पहने एक युवक उतरा और पहले ट्रक की खिड़की से ताक झांक किया और दरवाजा खोल कर सीधा बैग लेकर वहां से निकल गया।

बैग में रुपए व मोबाइल थे। ट्रक मालिक ने अपराधी को गिरफ्तार करने और रकम की बरामदगी की मांग पुलिस से की है। एसडीपीओ ने कहा कि फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *