नवगछिया : नवगछिया स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को नवगछिया पुलिस जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ई कुमार शैलेंद्र का सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा कर रहे थे तो संचालन जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह ने किया. इससे पूर्व भाजपा कार्यालय में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये.
Total Downloads: 371
सभा को कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि उम्मीद व्यक्त किया कि आये दिन श्री शैलेंद्र भाजपा संगठन और मजबूती प्रदान करने और भाजपा विचारधारा को जनजन तक अग्रसारित करने का काम करेंगे. कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से यह भी कहा कि अब निश्चित रूप से जनता का काम होगा. मौके पर ई कुमार शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि अपनों का स्नेह पा कर अभिभूत हूं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति से ही वे जनसेवा के मार्ग पर बिना रूके, बिना झुके चलते हैं और चलते रहेंगे.

अगर कार्यकर्ता के लिए जान भी देना पड़े तो उन्हें गुरेज नहीं होगा. उन्होंने नवगछिया पुलिस जिले के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, मुरारी चिरानियां, नंदनी सरकार, दयाराज जी, उपेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, रूपेश रूप, विजय यादव, पंकज शर्मा, कौशल, दयानंद यादव, धीरज सिंह, प्रमोद मंडल आदि अन्य भी थे.

