गोपालपुर – थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर के वरुण चौधरी के खेत में मालपुर निवासी महेन्द्र साह के सबसे छोटा पुत्र जो अपनी ट्रैक्टर से खेत की जुताई देर शाम को कर रहा था. इसी बीच कुछ हथियारों से लैश अपराधियों ने ट्रैक्टर को चारो तरफ से घेर लिया. इसी बीच श्री साह के पुत्र ने जो कि ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था. ट्रैक्टर को खेत में छोड कर बगल मे केले की खेत में छुप गया.
Total Downloads: 380
किसी तरह अपराधियों की नजर से बचते हुए अपने घर पहुँच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों व ग्रामीणों को दिया. परिजनों ने ततकाल इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही गोपालपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और मामले की छानबीन में जुट गई. इसी बीच घटनास्थल के निकट मुख्य सडक पर बडी संख्या में ग्रामीण भी पहँच गये. जहाँ ग्रामीणों ने बताया कि महेन्द्र साह के दो पुत्रों की हत्या पूर्व में ही कर दी गई थी.

अपराधियों की मंशा ट्रैक्टर लूट के साथ हत्या करने की भी हो सकती है. मौके पर पहुँचे पुलिस पदाधिकारी ने पूरे मामले की लिखित आवेदन देने को कहा. पीडित महेन्द्र साह ने बताया कि पूर्व में कई बार थाना में मुकदमा दर्ज करवाया. परन्तु हमलोगों को किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली. डरे सहमे महेन्द्र साह ने बताया कि अब मुझे तीसरे पुत्र की सलामती की चिंता सताने लगी है

