गोपालपुर – गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी के 12 शीट दियारा में प्रेम प्रसंग में 35 वर्षीय मुकेश मंडल पिता स्व नागे मंडल की गोली मारकर कर हत्या बेखौफ अपराधियों ने कर दी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश मंडल 12 शीट दियारा में अपने खेत में पटवन करने गया था. इसी बीच चार की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने मुकेश मंडल को चार गोली मारी. जिससे मौके पर ही उसने दम तोड दिया. परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर मृतक के चाचा चानो मंडल गोपालपुर थाना में आकर मुकेश की हत्या की जानकारी गोपालपुर पुलिस को दिया.

Whatsapp group Join

घटना से दो -तीन पूर्व प्रेम प्रसंग के कारण मृतक के परिजनों व अपराधियों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसे ग्रामीणों द्वारा पंचायत कर मामले को सुलझा दिया गया था. परन्तु घात लगाये अपराधियों ने मौका पाकर 12.शीट दियारा में गुरुवार की देर शाम को गोली मार कर मुकेश मंडल की हत्या कर दिया.

जमीन विवाद में 10 वर्ष पूर्व हुई थी पिता की हत्या – ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश मंडल के पिता स्व नागे मंडल की हत्या जमीन विवाद में दस वर्ष पूर्व अपराधियों द्वारा कर दी गई थी.

स्थानीय ग्रामीणों ने अफसोस करते हुए बताया कि बेखौफ अपराधियों ने दस पूर्व उसके पिता की हत्या कर दी थी और आज उसके एक मात्र पुत्र की हत्या कर अपराधियों ने अपने बढते मनोबल का परिचय दिया है. मृतक मुकेश को पांच छोटे -छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष इंसपैक्टर कुणालआनंद चक्रवत्ती दल बल के साथ घटनास्थल की ओर निकले.

तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 12शीट दियारा से शव को लाने के प्रयास में लगे हुए हैं. हत्या की घटना के बाद से तिनटंगा करारी गाँव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है. गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देकर ततकाल अपराधियों की धर पकड हेतु छापेमारी किया जा रहा है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *