रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग कटरिया ओवरब्रिज के समीप दो विपरीत दिशा से आ रहे एक बास और एक ट्रैक्टर में भीषण टक्कर के बाद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य बाल-बाल बच गए.

Whatsapp group Join

घटना के तुरंत बाद मौके से बस और ट्रैक्टर के चालक और सह चालक भाग गए हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना रंगरा ओपी थाना पुलिस को दी है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन करते हुए बस पर सवार सभी यात्रियों को उसके गंतव्य स्थान तक प्रस्थान करने की व्यवस्था की. जानकारी मिली है कि बस पूर्णिया के तरफ जा रही थी. रंगरा ओपी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *