खरीक | शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज गांव में शराब पार्टी का आयोजन कर जाम छलका रहे चार शराब माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। देर रात किसी ने थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी दी कि शराब माफिया एक जगह एकत्रित होकर पार्टी मना रहे हैं।

Whatsapp group Join

जो किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे और घेराबंदी कर जाम छलका रहे चारों शराब माफिया को धर-दबोचा। पुलिस ने इस दौरान दो मोबाइल और आधी-आधी दो बोतल शराब भी बरामद की है।

गिरफ्तार होने वाले में वीरबहादुर उर्फ शुभम कुंवर, संतोष कुमार, अमित कुंवर, अमित कुमार का नाम शामिल है। सभी ध्रुवगंज के ही रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार माफियाओं को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *