नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की सम्बद्ध इकाई बीएलएस कॉलेज नवगछिया की छात्रा आर्या कश्यप का चयन आरडी कैम्प में होने पर बीएलएस कॉलेज शासी निकाय के सचिव व टीएमबीयू के आजीवन सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.
Total Downloads: 371
डॉ गंगा ने आर्या कश्यप की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि नवगछिया जैसे पिछड़े इलाके में स्थित महाविद्यालयों के छात्रों में भी प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है. आर्या के आरडी कैम्प के लिए बिहार स्तर पर प्रथम स्थान पर चयन होने से महाविद्यालय परिवार में खुशी व्याप्त है.

इससे बीएलएस कॉलेज का मान बढ़ा है. उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना है. उल्लेखनीय है कि एनएसएस की स्वयंसेविका आर्या कश्यप ने बिहार स्तर पर आरडी कैम्प के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

