नवगछिया बाजार की बेटी तृप्ति हरनाथका ने एसबीआई की परीक्षा में बाजी मार ली है. जिसका परीक्षा परिणाम 24 दिसंबर की शाम को आया है. इसके लिए परीक्षा 31 अक्टूबर को हुई थी. रिजल्ट आते ही समाज से बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है.
Total Downloads: 371
तृप्ति ने बताया कि इसकी तैयारी नवगछिया स्थित घर से ही ऑनलाइन के माध्यम से की थी. इसके लिए कहीं भी बाहर या किसी इंस्टिट्यूट में जाकर कोई तैयारी नहीं की है. जिसका सारा श्रेय मम्मी निर्मला देवी और पापा जगदीश हरनाथका तथा चाचा श्याम हरनाथका को है

जो हमेशा प्रेरणा देते रहे. समय मिलने पर आगे और भी तैयारी जारी रहेगी. तृप्ति के पिता और चाचा नवगछिया बाजार के एक साधारण व्यवसाई हैं तथा माता ग्रहणी है. तृप्ति दो बहन तथा एक भाई में सबसे बड़ी है.

