नवगछिया| तेतरी गांव शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। गोली चलने के बाद लोग डर से अपने घरों में दुबक गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने तीन से चार चक्र गोली चलाई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव में नवगछिया पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे।

पुलिस ने ग्रामीणों ने इस बारे में पूछताछ की, लेकिन अपराधियों के भय से कोई भी व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। नवगछिया पुलिस ने बताया कि गोली किसने चलाई यह बताने को कोई तैयार नहीं है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से बदमाशों का पता लगा रही है। इसके लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों में छापेमारी भी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *