ढोलबज्जा: बुधवार की देर रात कदवा ओपी थाना पुलिस साथ एएसआई दयानंद सिंह व संजय कुमार ने तीन शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- मिलन चौक समीप गिरफ्तार किए गए दो युवक साहू परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जपतेली गांव निवासी सुबोध राय के बेटे अभिमन्यु कुमार व देवनंदन राय के बेटे रूपेश कुमार हैं.

वहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर जी कचहरी टोला निवासी सुरेश सिंह के बेटे निवास सिंह को भी बालू घाट समीप गिरफ्तार किया गया है. उधर ढोलबज्जा पुलिस के साथ थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने भी बुधवार की देर रात पंचायत भवन चौक समीप, मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेशपुर गांव निवासी उमाकांत मंडल के बेटे पिंटू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *