गोपालपुर – गोपालपुर प्रखंड के सुदूर गाँव में मृत्यु भोज सामाजिक अभिशाप फिल्म की शूटिंग का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन सुकटिया बाजार पंचायत के आजमाबाद में समाजसेवी अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू राजा ने गाँव के दुर्गा मंदिर में किया.

इसके साथ ही फिल्म कंपनी माँ मंजी फिल्म प्रोडक्शन हाउस का उद्घाटन दिवगंत मुखिया स्व गौतम शर्मा की विधवा पत्नी मंजू देवी ने किया. फिल्म के निर्देशक प्रिंस प्रिय ने इस अवसर पर कहा कि मृत्युभोज एक सामाजिक कुरीति है. इसे राजस्थान की तरह बिहार से भी खत्म करने की जरूरत है.

मौके पर रूपेश सिंह, अनिल कुमार अनल, शंभू रजक, अवधेश पासवान, फिल्म के कलाकार प्रशांत अधिकारी, प्रियंका सिंह, लेखक अभिजीत कुमार बाबा, निर्माता निपुंजय, अभिनेत्री खुशबू, खुशी व बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *