ड्रग विभाग ने छापेमरी कर नवगछिया के मील टोला स्थित हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप और नींद की दवा जब्त किया है। इसमें 36 कार्टन प्रतिबंधित कफ सीरप और छह कार्टन नींद की दवा शामिल हैं। छापेमारी के दौरान दवा दुकान का संचालक अनुपस्थित था, तो पुलिस ने वाहन चालक सहरसा जिला के बसनही थाना क्षेत्र के पचलर निवासी अभिराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ड्रग विभाग की कार्रवाई में एक बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि कदवा के रास्ते प्रतिबंधित दवाओं की एक बड़ी खेप मधेपुरा की ओर जा रही है। इसके बाद विभागीय स्तर से पुलिस की मदद ली गयी और कदवा के संभावित मार्ग पर नाकेबंदी की गयी। चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो से 16 कार्टन प्रतिबं

धित कफ सीरप मिला।

उसी समय पुलिस और ड्रग विभाग ने चालक की निशानदेही पर नवगछिया के मील टोला स्थित हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर के गोदाम में छापेमारी की तो वहां से 20 कार्टन प्रतिबंधित कफ सीरप और छह कार्टन प्रतिबंधित नींद की दवा बरामद की गयी। छापेमारी दल में ड्रग इंसेक्टर दयानंद प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत कदवा और नवगछिया की पुलिस शामिल थी। विभाग ने मेडिकल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *