नवगछिया – मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर “मेरा लहू देश का नाम ” कार्यक्रम के तहत वृहद रक्त – दान शिविर लगाया गया. जिसमें 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
इस कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, विनोद चिरानिया, श्याम सिंह, अश्विनी खटोड़, अध्यक्ष विकाश चिरानिया, संयोजक सौरव नारनोली ने संयुक्त रूप से किया. मीडिया प्रभारी वरुण केजरीवाल, सचिव चेतन मुनका, कोषाध्यक्ष विक्रम सर्राफ, प्रीतम, अंकुर, रोहित, राज, पारस, शम्भू, केशव, कौशिक, अनुराग पंसारी आदि लगे हुए थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

