बिहपुर | थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्ग किया। घटना रविवार रात 8 बजे की है। परिजनों ने इसकी सूचना झंडापुर ओपी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़ित बच्ची घर आकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

झंडापुर ओपीध्यक्ष हरीशंकर कश्यप ने बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

