बिहपुर :  शादी की नियत से 16 फरवरी को बिहपुर प्रखंड के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है तो अपहरण के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बिहपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने सहरसा जिले के पटरा मुहल्ले से लड़की को बरामद किया है और युवक को भी गिरफ्तार किया है.

मालूम हो कि इसी माह 12 फरवरी को लड़की की पिता ने बिहपुर थाने में शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा लड़की का बयान लिया गया है. बुधवार को लड़की का न्यायालय में बयान कलमबद्ध करवाया जाएगा. फिलहाल लड़का लड़की दोनों पुलिस की अभिरक्षा में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *