नवगछिया – श्री नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर जगतपुर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर सोमवार को दिन के 11:00 बजे मंदिर के प्रांगण में श्रीकांत यादव के अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें कई विषयों को लेकर चर्चा और शांतिपूर्ण पूजा अर्चना एवं शिव बारात आकर्षक ढंग से निकालने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि महाशिवरात्रि का महत्व इसीलिए है.

क्योंकि यहां शिव और शक्ति का मिलन की रात है. शिव भक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद लेते हैं. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, विजय यादव, रितेश कुमार, सीताराम यादव, अभय यादव, अनिल यादव, गौतम यादव, गाजो यादव, पवन यादव, अनुप लाल यादव, बिभाष यादव, जितेंद्र यादव, करमचंद्र यादव, सुरेश प्रसाद यादव, चंदन यादव एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *