नवगछिया : नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने रविवार की देर रात शहर में निरीक्षण का व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नवगछिया शहर के मेन रोड स्टेशन रोड गौशाला रोड का पैदल मार्च का शहर में निर्धारित की गई पुलिस व्यवस्था का अवलोकन किया.
Total Downloads: 371
इस दौरान उन्होंने नवगछिया स्टेशन एवं स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दूबे, जीआरपी थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

एसपी ने मार्च कंव दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. एसपी ने नवगछिया थानाध्यक्ष को पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने का निर्देश देते हुए हर गतिविधियों की मोन्टेनरिंग करने का निर्देश दिया. रेल पुलिस को होली त्यौहार को लेकर शराब को लेकर विशेष निरगरानी करने का निर्देश दिया.

