शनिवार को एमओ अजीत कुमार व झंडापुर ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक समेत 285 बोरा चावल व 157 बोरा गेहूं जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक लोड होकर यह चावल व गेहूं झंडापुर एनएच 31 स्थित बाबा बासुकीनाथ मूढ़ी मिल पर अनलोड हो रहा था।

तभी एमओ व पुलिस वहां पहुंच गई। पहले ट्रक चालक से उक्त अनाज के बाबत उचित कागजात मांगा गया। जो वह नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि उक्त चावल उसने नवगछिया के गड़ैया निवासी रंजीत साह के यहां लोड कर यहां लाया है। सभी बोरियां प्लास्टिक व जूट की थीं।

File

मौके पर ही चालक खगड़िया जिले के गोगरी थानाक्षेत्र के प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एमओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथिमकी के लिए झंडापुर ओपी में आवेदन दिया गया है। जिसमें ट्रक चालक समेत ट्रक मालिक शैलेंद्र पंडित, झंडापुर एनएच 31 स्थित बाबा बासुकीनाथ मूढ़ी मिल के मालिक बासुकी साह व गड़ैया निवासी रंजीत साह को नामजद आरोपी बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *