गुरुवार की शाम करीब 7:45 बजे झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर दो यादव टोला में खाना बनाने के दौरान के गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गयी। इस घटना में पिंकू मंडल के दो घर जलकर राख हो गये। गनीमत यह रहा कि आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
चूंकि टट्टी व चदरा का घर होने के कारण आग तेजी से फैली जिस कारण दो घर एवं घर के अंदर सभी सामान जलकर खाक हो गये। जिसमें 11, हजार नकद, सोने, चांदी के जेवर, कपड़ा व अन्य सामान हैं। अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान जताया गया है।

सरपंच ब्रजेश चौधरी, कमल शर्मा, नरेश सिंह, सदानंद सिंह समेत समाजसेवी पप्पू यादव, मनोबर आलम, मोहम्मद फूलो आदि ने पानी डालकर आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत की। घटना की सूचना ग्रमीणों ने प्रभारी झंडापुर ओपी प्रभारी मनोज चौधरी एवं बिहपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार एवं सीओ बलिराम प्रसाद को दी।
बिहपुर थाने से आई दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। नहीं तो और बड़ा नुकसान हो सकता था। समाजसेवी पप्पू यादव ने तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।


