प्रखंड के रंगरा गांव में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद का समाधान प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से कर लिया गया है। इसको लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार, एसपी सुशांत कुमार की निगरानी में बुधवार को सीओ, थानाध्यक्ष और दोनों पक्षों की मौजूदगी में कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए डिमार्केशन कर पिलर गाड़ा गया।

इससे पूर्व मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ ने दोनों पक्षों को बुलाकर कब्रिस्तान विवाद को समाप्त करने की दिशा में पहल की थी जिस पर दोनों पक्षों ने विवाद को समाप्त करने पर सहमति जताई थी। बुधवार को दोनों पक्षों के साथ सीओ एवं थानाध्यक्ष ने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया और कब्रिस्तान का डिमार्केशन कर पिलर गड़वाया। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू होगी।

कब्रिस्तान विवाद का स्थाई समाधान होने पर मो. शमशे, मो. असगर, अधिवक्ता गौतम कुमार, सेवानिवृत्त फौजी अशोक सिंह आदि ने पुलिस व प्रशासन की सराहना की है। मालूम हो कि रंगरा कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर करीब 60 साल से विवाद चलता आ रहा था। इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *