एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गोपालपुर थाना के निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार को तिनटंगा करारी के बाहुबली पूर्व मुखिया अखिलेश यादव के पुत्र मिथुन कुमार यादव का नाम तत्काल गुंडा पंजी में दर्ज करने तथा उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कुख्यात मिथुन यादव के घर को कुर्क करने की तैयारी करने का भी निर्देश दिया।

रविवार की सरेशाम उसने गोपालपुर थाना के मुख्य प्रवेश द्वार पर फायरिंग की थी। एसपी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपराध से समझौता नहीं किया जा सकता है। मिथुन यादव का आपराधिक इतिहास होने के कारण उसे तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। गोपालपुर थाना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को थाना के नये भवन में सिरिस्ता व कार्यालय का कार्य संपादित करने को कहा।

थाना स्तर पर 16 प्रकार के अभिलेखों को दुरुस्त करने का निर्देश प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार को दिया। उन्होंने लंबित मामलों, फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। मौके पर गोपालपुर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी देखी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *