भागलपुर | होली को लेकर चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में भागलपुर अौर नवगछिया रूट की दो-दो ट्रेनों को बंद कर दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार शुरू किया गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
त्योहार खत्म हो चुका है इसलिए सीमित फेरों के साथ शुरू ट्रेनें भी बंद हो जाएंगी। जरूरत के अनुसार पुन: शुरू करने के निर्णय लिया जाएगा। अभी भागलपुर रूट की ट्रेन संख्या 02484 नई दिल्ली से भागलपुर व ट्रेन संख्या 02483 भागलपुर से नई दिल्ली के अलावे नवगछिया रूट की ट्रेन संख्या 05903 न्यू तिनसुकिया से पुरानी दिल्ली, ट्रेन संख्या 05907 डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली को बंद कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

