रंगरा – रंगरा के बनिया गांव से शादी की नियत से एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लड़की की मां ने खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी केशो ठाकुर, खरीक के ही लोदीपुर आकसी ठाकुर और एक अज्ञात को नामजद करते हुए रंगरा थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है.
Total Downloads: 373
लड़की की मां का कहना है कि 20 मार्च को उसकी पुत्री शौच करने खेत गयी थी और उसके बाद वह वापस नहीं आयी. लड़की की मां ने कहा दोनों नामजद आरोपी उसके समधी हैं.

दोनों से जब पूछा कि लड़की कहां है तो दोनों ने कहा कि अब वह नहीं आएगी, उसकी शादी हो गयी है. इधर रंगरा के थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. जल्द ही अपहृत लड़की को बरामद कर लिया जाएगा.

