बिहपुर पूरब पंचायत के मिल्की ड्योढ़ी में मांगनशाह मजार के पूरब शुक्रवार को करीब 12:30 बजे किसान अरविंद मिश्रा के डेढ़ बीघा गेहूं की फसल में आग लगा दी। गेहूं फसल जलकर खाक हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
किसान ने बताया की दोपहर में अशोक कुमार मिश्रा, राज कुमार मिश्रा, अरविंद मिश्रा, निखिल कुमार के खेत में लगी फसल का फोटो भी खींचा। उसके जाने के बाद उचक्कों ने अरविंद मिश्रा के गेहूं खेत में आग लगा दी।
इस अगलगी की सूचना किसान ने बिहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दी। वही अविलंब थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बहुत बड़ा नुकसान हो जाता।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
