नवगछिया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने शनिवार को ढोलबज्जा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और रख-रखाव का जायजा लिया। एसपी ने थाना में उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अभिलेखों के रख-रखाव में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया।

एसपी ने थाना में दर्ज लंबित कांडों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने, साक्ष्यों का समुचित संकलन करने और मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली और पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की हिदायत दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *