सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब नारायणपुर द्वारा आयोजित स्वर्गीय कफील अहमद उर्फ लल्लू जी की स्मृति में सनलाईट स्पोर्ट्स चैलेंज कप ड्यूज बॉल प्रतियोगिता 2021 का फाइनल मैच रविवार को तेघड़ा बेगूसराय बनाम नवगछिया के बीच खेला गया। इसमें तेघड़ा के कप्तान अनुराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
तेघड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाई। जीत के लिए 213 बनाने के जवाब में नवगछिया की टीम ने 18•5 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना पाई और ये मैच 86 से हार गई। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तेघड़ा के बल्लेबाज विक्रम को दिया गया। विक्रम ने 53 गेंद में नाबाद 86 रन की पारी खेली।
वहीं मैन ऑफ द सीरिज तेघड़ा के रौशन को दिया गया। मैच का उद्घाटन सनलाइट स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व सचिव लक्खी प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य रौशन लाल एवं भवानीपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष नीरज कुमार मंच पर मौजूद थे। मैच में अम्पायर की भूमिका में शोएब आलम एवं राकेश झा थे। तीसरे अम्पायर के रूप में प्रभाष यादव थे।

मैच का आंखो देखा हाल कमेंटेटर रविन्द्र यादव, जलाल अली एवं संजीव यादव कर रहे थे। मैच के स्कोरर मिथिलेश, गौतम व समरजीत थे। आयोजन को सफल बनाने में सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य सुनील यादव , अब्दुल अली, अकील अहमद, राजीव गुप्ता, मो मोज्जम, बिनोद गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा।


