नारायणपुर – प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत के ब्राहाम्ण टोला चकरामी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है. अयोध्या के कथावाचक शशिधराचार्य जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान का स्मरण बहुत जरूरी है.
Total Downloads: 102
लोगों को प्रातः काल सबसे पहले भगवान का स्मरण करनी चाहिए साथ ही शास्त्रों की चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक ज्ञान देकर पुत्र को बुरे रास्ते पर जाने से रोका जा सकता है मौके पर आकाशवाणी कलाकार भजन सम्राट डा हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ डा दीपक झा ने भजन प्रस्तुति कर शश्रद्धालुओ को झुमने पर मजबुर किया भागवत कथा में आसपास के महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटि के अध्यक्ष टिंकू झा,उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, सचिव मणिकांत झा, कोषाध्यक्ष रूपेश झा सहित अन्य युवा बुद्धिजीवी वर्ग एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा है..

