नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। अभाविप के नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार ने पुरानी इकाई भंग की एवं जिला संयोजक पंकज कुमार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रो. अमरेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष के लिए निलगेंद्र सिंह, कौशल कुमार, अमित कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार, श्रीओम सिंह एवं भास्कर कुमार की घोषणा की।

नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार ने इकाई विस्तार की घोषणा की, जिसमे नगर मंत्री के लिए विश्वास वैभव, सह मंत्री के लिए मानस चिरनिया, कृष्ण कुमार, अवीश कुमार, शिवम झा एवं प्रतिभा झा की घोषणा की गई। वहीं आयाम कार्य के लिए छात्रा प्रमुख पूजा चौधरी एवं छात्रा सह प्रमुख अनुप्रिया एवं राधिका कुमारी। एसएफएस प्रमुख ब्यूटी कुमारी, सह प्रमुख विष्णु प्रजापति, अभिषेक एवं बालकृष्ण।

एसएफडी प्रमुख बाबूलाल, सह प्रमुख विक्की कुमार, कला मंच प्रमुख विश्वजीत कुमार, कला मंच सह प्रमुख निकिता कुमारी एवं आर्या कश्यप। खेल प्रमुख आयुष कुमार एवं खेल सह प्रमुख सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित केडिया। सोशल मीडिया प्रमुख के लिए विभूति झा, नगर कार्यकारिणी सदस्य के लिए निखिल आनंद, मनीष कुमार बजरंगी कुमार, करण कुमार एवं दीपू कुमार के नाम कि घोषणा की गई। अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने अभाविप की कार्य प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर अभाविप की कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह एवं राहुल शर्मा उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *