नवगछिया। कटिहार बरौनी रेलवे खंड में अवस्थित नवगछिया स्टेशन पर कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर स्थानीय अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों का एंटीजन टेस्ट के लिए एक टीम का गठन किया गया है जो जांच के दौरान अगर कोई यात्री पॉजिटिव पाए जाने पर वैसे यात्रियों को उनके घर या क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गयी है। हीं नवगछिया स्टेशन पर यात्री ट्रेन से उतरकर इधर उधर नही जाएं, इसके लिए पांच जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।



